फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बाढ़ के कहर से जनजीवन अस्त व्यस्त, तमाम गांव पानी से घिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाढ़ के कहर से जन जीवन अस्त व्यस्त है। तमाम स्थानों पर लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में हैं। रोहिन, नरायणी, महाव, झरही चंदन, प्यास खतरे के निशान के ऊपर रही हैं। दो दर्जन से अधिक मार्ग कट जाने के कारण आवागमन ठप है। कई जगह पानी घरों में घुस गया है, वहीं सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न है। लोगों का कहना है कि यह तबाही 1962 में आई बाढ़ की याद दिला रही है।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार पहाड़ समेत भारतीय क्षेत्र मे लगातार कई दिनों से हो रहे अनवरत बारिश से चारों तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है। बाढ़ के पानी का जलस्तर अचानक रविवार की रात काफी बढ़ गया। सोमवार की सुबह तक लक्ष्मीपुर खूर्द, भरवलियां,भरवलियां छोटका टोला, कडजा, चटियां, मोहम्मदपुर, गडौरा,निपनियां,बेलवां,धंगरहियां, निपनियां बसहवांटोला,बकुलडिहा ,सुकरहर, कटखोर, बसंतपुर, नौनियां, नौवाबारी, ठूठीबारी,राजाबारी, टडहवां, रमजिता, पजरफोरवां, नवडिहवां आदि कई गांव मे पानी घुस गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं।
खनुआ प्रतिनिधि बीते दिनों से लगातार हुई बारिश ने नेपाल से आने वाली डंडा नदी में उफान आ गया है। हरदी डाली गांव के कोटिया टोले के पूरब तथा नौतनवा कस्बा के बाईपास के पश्चिमी सीवान जलमग्न हो गए हैं। कुछ़ घरों तक पानी पहुंच गया है। अब तक करीब दो सौ एकड़ धान की फसल बाढ़ की पानी में डूब चुकी है।
विज्ञापन

बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार बरगदवां व परसामलिक क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने तबाही मचा दिया है। तहसील मुख्यालय व नेपाल सीमा को जोड़ने वाला नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर आवागमन पुरी तरह बंद हो गया है। ेछितवनिया खैरहवा दूबे मार्ग 15मीटर मार्ग महाव के बाढ़ के जलधारा में बह गया है। नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग, पड़ियाताल डगरूपुर, छितवनिया खैरहवादूबे, कोहरगड्डी मल्लाह टोलिया, महदेईया-चकदह, बरगदवा बेलहिया मार्ग आवागमन ठप है। चौक प्रतिनिधि के अनुसार तेज बारिश की वजह से पानी गांवों में घुस गया है। धानी प्रतिनिधि के अनुसार राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों में नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बनी हुई है। बृजमनगंज व लेहड़ा प्रतिनिधि के अनुसार बृजमनगंज के पास घोंघी नदी और पवहनाला के उफान से फरेन्दा बृजमनगंज और दुर्गा मंदिर लेहड़ा स्टेशन व घमढ़ चौराहा से विजयसलहिया मार्ग बाधित है। कई मार्गों पर दो से तीन फीट तक पानी बह रहा है।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कई गांव पानी के कारण घिर गए हैं। कई गांवों का रास्ता अवरूद्घ है। फरेंदा के रामनगर निवासी पूर्णवासी,चौथी,जुलेबा देवी व जीतन पासवान आदि लोग खेत की रखवाली करते वक्त पानी से घिर गए थे। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने बाहर निकाला। भीषण बरसात के कारण बागी टोला निवासी कृष्णचंद,इंद्रासन गौड़,मोहन व अजय आदि के कच्चे मकान भी गिर गए। भैसहिया क्षेत्र के सैकड़ों किसान के फसल भी पानी में डूबा हुआ है।
---
पुलिस ने श्रीनगर ताल का रास्ता कराया बंद
पुरंदरपुर। थानाध्यक्ष गिरीजेश उपाध्याय ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जीर्ण शीर्ण हुए श्रीनगर ताल के पुल पर बैरीकेटिंग कराकर मार्ग को बंद करवा दिया। मझार क्षेत्र में बह रही रोहिन नदी के तटबंध पर लगातार पुलिस द्वारा गश्त किया जा रहा है।
--
तेजी के साथ बढ़ रहा पानी
ठूठीबारी। पड़ोसी मुल्क नेपाल के पहाड़ समेत भारतीय क्षेत्र में भारी बारिश होने से स्थानीय नदियों का जलस्तर उफान पर है। चंदन नदी,गंडकनदी,भौरहियां नदी के उफान से ठूठीबारी क्षेत्र में बाढ का पानी तेजी के साथ बढ रहा जिससे सोमवार की सुबह ठूठीबारी निचलौल मुख्य मार्ग ठूठीबारी से जमुई सुगर मिल तक रोड पर लगभग चार से पांच फिट पानी का ऊंचा बहाव हो रहा है।
----
ग्रामीणों ने पटरी बल्ला से वैकल्पिक पुल बनाया
ठूठीबारी। चंदन नदी का पुल नेपाल-भारत को जोड़ता है। पानी के दबाव से सोमवार की सुबह नदी खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर बहने लगी। इससे शनिवार को ही पुल का अप्रोच धंस गया और रविवार सुबह एप्रोच में होल हो गया। रास्ते के दोनों तरफ फंसे लोगों को निकालने के लिए ग्रामीणों ने पटरी बल्ला से वैकल्पिक पुल बनाया है, जिससे राहगीरों को काफी राहत मिला।
--
पूर्व विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया
ठूठीबारी। नौतनवां क्षेत्र के पूर्व विधायक कुवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंहबरगदवां, पिपरा, मनिकापुर, बेलहियां, अमहवां, डगरुपुर, खैरहवां जंगल, खैराटी, शीहाभार, दोमुहाने आदि बाढ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान महेश सिंह,अजय गुप्ता,पप्पू लाल,दिनेश सिंह,सोनू गोड,अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
--
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किए बीजेपी नेता
नौतनवा। भाजपा के विधानसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी नौतनवा से मिलकर बाढ़ क्षेत्रों में पर्याप्त व्यवस्था एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की, जिसपर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से राजस्व कर्मियों की टीम लगाकर बाढ़ क्षेत्रों में भुजा एवं गुड़ की व्यवस्था कराया। इस दौरान नन्हे सिंह, प्रदीप सिंह ,बबलू सिंह शमशेर बहादुर सिंह ,बाबूनंदन शर्मा, संतोष यादव, कृष्ण मुरारी चौधरी सहित अन्य लोग साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें