फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली काठमांडू मार्ग फिर बन्द सड़क पर गिरा पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनोली(ब्यूरो)। नेपाल के चितवन जिले के इच्छा कामना गांवपालिका नंबर 6 के पास चार किमी में पहाड़ गिरने से मुग्लिन नारायणघाट मार्ग जाम हो गया है। इससे सोनौली-काठमांडू मार्ग फिर बंद हो गया। सावन के पहले सोमवार को भारत से गए हजारों भारतीय फंस गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मलबे को हटाने में जुटी है। बुधवार को तीन बजे लगातार हो रही बारिश से सड़क पर पहाड़ गिरने से रास्ता बंद दो गया। चितवन जिले के पुलिस उपाधीक्षक दीपक थापा ने बताया कि युद्ध स्तर पर पहाड़ हटाने का कार्य जारी है। किंतु आज रास्ता खुलने की संभावना नहीं है। पोखरा काठमांडू जाने वाले पर्यटकों को थोड़ी दिक्कत हो रही है किंतु नेपाल सरकार ने इनके सहयोग की हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें