फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से निपटने के लिए दी गई ज्ञानपरक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ)ने आपदा प्रबंध योजना के तहत नौतनवां क्षेत्र के तरैनी गांव के पंचायत भवन में बाढ़ बचाव संबंधी प्रशिक्षण और सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया। निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने एनडीआरएफ का परिचय, उसकी संरचना और कार्यशैली के विषय में बताया। उसके बाद बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के दौरान और बाद में किए जाने वाले कार्य का प्रजेंटेशन दिया। उपनिरीक्षक थोरात सुहास ने घरेलू वस्तुओं से बाढ़ से बचने के उपकरण (जैसे कि बोतल, नारियल, केले का तना, बांस, रबर टयूब इत्यादि का इस्तेमाल) बनाने और उनके इस्तेमाल के तरीके बताए। इसके अलावा बाढ़ के दौरान पशु प्रबंधन, सर्प दंश से बचाव, पानी को साफ करने के तरीके एवं फैलने वाले महामारी से निपटने के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम विक्रम सिंह, तहसीलदार रवि कुमार, उप निरीक्षक विजय शंकर यादव, कानूनगो, लेखपालों और ग्रामीणों सहित कुल 245 प्रशिक्षु शामिल हुए। इस दौरान प्रभु दयाल, राघवेन्द्र, मुकेश, राहुल, रामजनक चौरसिया, नन्हें लाल, शैलेश संधू और रामप्रसाद का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें