फरेंदा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा हुई और पार्टी में नये सदस्य बनाये जाने पर भी मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश राजभर ने की।
जिलाध्यक्ष उमेश राजभर ने कहा कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। संगठन को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संगठन की मजबूती होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सुभासपा का सदस्य बनाएं। इससे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मजबूती मिलेगी। जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी सर्व जातीय पार्टी है। विधान सभा अध्यक्ष रूपनरायन राजभर ने सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे पार्टी के विचारों से लोगों को अवगत कराएं। बैठक का संचालन कैलाश नाथ गौड़ ने किया। बैठक में दशरथ राजभर, रुकमणि वर्मा, करूणेश द्विवेदी, संतलाल, जंगी, राजकुमार, कलावती, उर्मिला, सीमा चौधरी, तारा, गायत्री, कमलावती आदि रहे।