- अगस्त माह से होना है अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश
संराद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्रम विभाग में पंजीकृत व गरीब श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय में अगस्त से प्रवेश होगा। प्रवेश पाकर बच्चे जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे, वहीं उनके भविष्य को भी सुखद बनाया जा सकेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सहजनवां में अटल आवासीय विद्यालय का संचालन अगस्त में प्रारंभ होगा। इसमें प्रवेश के लिए गोरखपुर मंडल के सभी चार जिलों के बच्चों की परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं का जो परिणाम घोषित किया गया है, उनमें महराजगंज जिले से कुल 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 16 बालक व 15 बालिकाएं हैं। ऐसे में इन सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जल्द ही काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद प्रवेश करते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य होगा।
-
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए उत्तीर्ण विद्यार्थियों के काउंसिलिंग के संबंध में तैयारी की जा रही है। तिथि निर्धारित होने के बाद अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
केके यादव, सहायक श्रम आयुक्त