फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध रूप से नेपाल लाए गए 31 आईफोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। बुटवल क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय ने नेपाल में तस्करी कर लाए गए बैग में रखे 31 आईफोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह बैग बृहस्पतिवार की रात लगभग 9:30 बजे रूपनदेही के तिलोत्तमा नगर पालिका-15, सखुवानी में सिद्धार्थ राजमार्ग की सर्विस लेन पर लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान बैग से विभिन्न मॉडलों के 31 आईफोन बरामद हुए।
विज्ञापन

बुटवल क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के मुख्य पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी इंद्र राणा ने बताया कि जब्त किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 16.65 लाख रुपए है। रात में चौक के पास चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन ले जा रहे लोग पुलिस टीम को देखकर बैग फेंककर भाग गए थे। लावारिस फोन के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे और किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया, इसलिए मोबाइल फोन को भैरहवा भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है।
दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ चौकी के सामने पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों के वाहन व सामानों की अभियान चलाकर चेकिंग की। खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि भारत और नेपाल के आवागमन करने वाले लोगों और दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें