फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किसान से 20 हजार लूटे

Wed, 04 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुरु के टोला जाता कोठी निवासी नारायण गुप्ता किसान हैं। मंगलवार की सुबह वह पनियरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पहुंचे। वहां बीस हजार रुपये निकालकर घर के लिए चल दिए। पनियरा स्थित दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर यात्री गाड़ी का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

तभी करीब 11 बजे चार पहिया सवार चार लोग पहुंचे और उनको अपने बात में उलझा लिया। बात के दौरान ही युवकों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और वहां से चल दिए। नारायण के अनुसार गाड़ी में बैठे युवकों ने उनका हाथ बांध दिया और उनके पास रखा रुपये लेने लगे।
 जिसका उन्होंने विरोध किया। इस दौरान एक युवक अपनी पाकेट से तमंचा निकाला और उनके कनपटी पर सटा दिया और रुपये ले लिए। वहां से बदमाश जंगल बड़हरा के पास नजीबाबाद पहुंचे और वहां गाड़ी से उतारकर भाग निकले। घटना से सहमे नारायण कुछ बोल नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें पानी पिलाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। नारायण ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


बेटे ने भेजा था रुपया
नारायण के अनुसार उसके बेटे बाहर रहते हैं। उन लोगों ने ही उनके खाते में रुपये भेजा था। उसके बाद वे मंगलवार को रुपये निकालने गए और उनके साथ घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें