दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल
नौतनवां/ खनुआ (महराजगंज)। नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित पुरैनिहा चौराहे के पास दो बाइक की आपस में हुई टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों को नौतनवां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घायलों में जलामुद्दीन की हालत गंभीर है। परसामलिक थाना क्षेत्र के विषखोप के रहने वाले जलामुद्दीन (23) पड़ौली के रहने वाले नूर आलम(30) के साथ पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम बेलवा से वापस लौट रहे थे जबकि सोनौली थाना क्षेत्र केे ग्राम पोखरभिंडा के टोला बरनहवा के साहेब अली (48) पुरैनिहा स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। पुरैनिहा चौराहे के पास सोमवार सुबह दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को नौतनवां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जलामुद्दीन (23) की हालत काफी गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।