महराजगंज। सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा होमगार्ड जवानों को आचार संहिता के बारे में ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मध्य प्रदेश (रीवा) लोकसभा चुनाव कराने के लिए बस से 280 होमगार्ड रवाना हुए। एसपी ने बस को हरी झंडी दिखाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साफ-सुथरा वर्दी पहने, अपना परिचय पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखें। महिलाओं, वृद्धों, द्विव्यांगजन के साथ नम्र व अच्छा व्यवहार करें। आदर्श आचार संहिता का पालन करें। इस दौरान सीओ सदर आभा सिंह, जिला कमांडेंट विन्ध्याचल पाठक, मनोज कुमार, जयराम पटेल, राजेश्वर दुबे उपस्थित रहे। संवाद