नेपाल में 28 मानव खोपड़ी व 10 अंग बरामद
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के मोरंग जिले के रानी विराटनगर-15 स्थित ढाट नंबर 2 से सशस्त्र पुलिस ने 28 मानव खोपड़ी और 10 अंग बरामद की है। पहले इसे जंगली जानवरों की हड्डियां बताई गई थीं लेकिन बाद में मानव खोपड़ी और अंगों की हड्डियों की पुष्टि हुई। खोपड़ी, हड्डियां और वैन को आगे की कार्रवाई के लिए रानी क्षेत्र पुलिस को सौंप दिया गया। जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के प्रमुख जनार्दन जीसी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।