फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से जगमग होंगे मुसहर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 37 गांव सोलर लाइट से होंगे रोशन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के मुसहर बाहुल्य गांव अब सोलर लाइट से रोशन होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं। 236 सोलर लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। योगी सरकार की प्राथमिकता में मुसहर गांवों का विकास सबसे ऊपर है। इसके लिए खाका तैयार किया गया है। जिले के 37 मुसहर जाति के गांवों में 2305 परिवार निवास करते हैं। इसमें सोहगीबरवां में सबसे ज्यादा 470 परिवार रहते हैं। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही सोलर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मुसहर गांवों में विकास को गति देने के लिए प्रशासन ने खाका तैयार किया है। सोलर लाइट लगाए जाने वाले गांवों में तिलकवनिया में 2, दुबौलिया में एक, फुलमनहां में दो, नक्शा बक्सा में चार, सबया बुचिया में छह, सबया बरगदही में छह, खेसरारी में 10, रानीपुर अहिरौली में एक, डोमा एक, पैकौली कला में 30, कलनही में एक, बहुआर एक, अमड़ा उर्फ झुलनीपुर एक, कनमिसवा 19, करमहियां एक, बजही उर्फ अहिरौली नौ, गेड़हवां छह, बढ़ाया मुस्तकिम 16, भेडिहारी 10, रामचंद्रही में 10, बजही में 11, बसूली में पांच, बडहरा चरगहां में आठ सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव भेजा गया गया है। इसके अलावा गुरली रमगढ़वा में चार, सोहगीबरवां 47, भोथहां में 17, कजरी में चार, जंगल गलुरहिया में दो स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। गांव में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी नेडा उदयभान त्रिपाठी ने बताया कि मुसहर गांवों के विकास के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। 236 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि दो माह में प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। रकम अवमुक्त होते ही प्रक्रिया पूरी कर लाइट लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें