फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 260 आवेदन मिले, नवंबर में होगा सामूहिक विवाह

Sat, 21 Sep 2024 07:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग को 260 आवेदन मिले हैं। नवंबर माह में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2,252 शादियां कराए जाने का लक्ष्य जनपद को मिला है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि विवाह के लिए मिले आवेदनों को खंड विकास स्तर पर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। नवंबर में जनपद के पांचों विधानसभा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत प्रति लाभार्थी 51 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जाता है, जिसमें 35 हजार रुपया की आर्थिक मदद कन्या के खाते में दिया जाता है। जबकि 10 हजार रुपया का वैवाहिक सामग्री वर-वधु को दिया जाता है और छह हजार रुपया प्रति लाभार्थी आयोजन पर खर्च होता है। शादी के पात्रता के लिए कन्या के अभिभावक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हो। परिवार की आय दो लाख से अधिक न हो। कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें