फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा कस्बे से गोरखपुर जाने के लिए रोडवेज बस नहीं

Sat, 21 Sep 2024 06:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे से गोरखपुर के लिए संचालित बस सेवा एक साल से बंद है। यात्रियों को आने-जाने में समस्या होती है। गोरखपुर जाने के लिए अधिक किराया खर्च करना पड़ता है। कस्बे के अलावा आसपास के क्षेत्रों से करीब 500 लोग रोजाना गोरखपुर का सफर करते हैं। लोगों की समस्याओं से जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिसवा को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद भी यह कस्बा परिवहन की बेहतर सुविधा से वंचित है। कोरोना से पहले सिसवा से महराजगंज, गोरखपुर और बनारस के लिए चार बसें चलती थीं। अब सभी बसों का संचालन बंद है। महराजगंज के लिए एक बस चलती भी है तो वो भी चालक के अभाव में अधिकतर बंद ही रहती है। कभी कभी बस संचालित होती है।

शिवाजी नगर वार्ड निवासी बृजेश तिवारी का कहना है कि बस नियमित संचालित नहीं होती है। गोरखपुर जाने के लिए प्राइवेट बस व जीप से जाना पड़ता है। नौका टोला निवासी राजेश जायसवाल ने कहा कि चार वर्ष पूर्व बनारस और गोरखपुर के लिए बस संचालित हुई थी। अब बसें संचालित नहीं होती हैं, जिम्मेदार भी समस्या से बेखबर हैं। गोपाल नगर निवासी मुन्ना सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए आवाज बुलंद करने को कोई आगे नहीं आता है।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। मिस्करी टोला निवासी इकबाल अहमद ने बताया कि सिसवा बाजार पूर्व से ही एक बड़ा व्यापारिक केंद्र रहा है, लेकिन आवागमन की सुविधाएं ठीक नहीं होने से यहां व्यापार पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सवारियां कम होने से निगम को घाटा हो रहा था। इसके चलते बस सेवा बंद कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें