महराजगंज। आईटीआई महराजगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में रोजगार पाने के इच्छुक 258 युवा शामिल हुए, जिसमें से 185 का चयन किया गया।
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई महराजगंज में किया गया। रोजगार मेले में पहुंचे छात्र-छात्राओं और युवाओं का साक्षात्कार ग्रीन एनर्जी साल्युशन कंपनी ने लिया। रोजगार की इच्छा लिए मेले में 258 युवा शामिल हुए। पहले युवाओं का रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया। जिन युवाओं का पहले से रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन था उनको सीधे साक्षात्कार के लिए भेज दिया गया। कंपनी ने साक्षात्कार लेकर 195 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। मेले में रोजगार पाने के इच्छुक 258 युवाओं ने साक्षात्कार दिया।