महराजगंज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 0-6 वर्ष के कटे होंठ एवं तालू से पीड़ित 25 बच्चों का पंजीकरण हुआ। इनमें से नौ को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया।
जांच में अन्य 16 बच्चे अंडर वेट मिले। इलाज के बाद उन्हें बाद में भेजा जाएगा। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज होगा। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ भोलानाथ एवं अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर कर वाहन को रवाना किया। सीडीओ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी एवं नोडल अधिकारी डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि आरबीएसके के तहत 47 प्रकार की बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जाता है। डीईआईसी सेंटर्स के माध्यम से बच्चों में जन्मजात कटे होंठ व तालू, दिल का छेद, कम सुनना, अस्थि रोग, पैर का घुमा हुआ होना जैसी बीमारियों का इलाज कराया जा रहा है। ै