महराजगंज(ब्यूरो)। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में 24 मतदान कर्मी गैरहाजिर थे। अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्हें 26 फरवरी को सुबह प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की हिदायत दी गई है। 26 फरवरी को प्रशिक्षण में उपस्थित न होने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ रामनेवास ने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों में नारायण सिंह, परसाद, बहराची प्रसाद, राजेश प्रसाद, रामलाल, त्रियुगी नारायण दूबे, बलवंत कुमार पटेल, विनय कुमार, अमित शाह, प्रसिद्ध नारायण त्रिपाठी, अजय कुमार पांडेय, माधुरी पांडेय, अशोक त्रिपाठी, सुनीता पटेल, अर्चना, सुनील कुमार गुप्त, सुदर्शन प्रसाद, श्रीकांत, प्रमोद, लालमन, लच्छन, कांटी देवी, श्रवण कुमार साहनी शामिल हैं।