फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दी बेरोजगारी, कांग्रेस देगी ‘न्याय’

Sat, 04 May 2019 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पी चिदंबरम
विज्ञापन
महराजगंज। देश में लाखों पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिल रही है। बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। देश में रोजगार में 7.6 फीसदी की गिरावट आई है, जो पिछले 50 साल में सर्वाधिक है। इसके बाद भी सरकार सिर्फ दावे और वादे कर रही है। इस सरकार ने युवाओं को सिर्फ बेरोजगारी दी है। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को महराजगंज में कही। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों को ‘न्याय’ देगी।
विज्ञापन


शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित जनसभा में चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था से लेकर गांव-देहात में उपलब्ध सुविधाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें गरीबी दूर करने के बजाय गरीबों को परेशान कर रही हैं। विकास का सिर्फ दावा किया जा रहा है।

सरकार की विकास में रुचि नहीं है। विकास के लिए निवेश जरूरी है। निवेश होगा तभी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निवेश आकर्षित कर पाने में पूरी तरह असफल रही है। पीएम ने दो करोड़ नौकरी दने का वादा किया था, लेकिन यह वादा फाइलों में ही रहा गया।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहतर थी। आज देश में 20 फीसदी से ज्यादा लोग गरीब हैं। उन्हें किसी तरह की सुविधा नहीं मिल रही है। कांग्रेस की सरकार ने 14 करोड़ गरीबों की स्थिति में सुधार किया था। पार्टी ने अब ‘न्याय’ का वादा किया है और सत्ता में आने पर इसे पूरा भी करेगी।

इसके तहत गरीबों को 72 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज विरोधी इस योजना का उपहास कर रहे है, लेकिन इसे आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से बात कर तैयार किया गया है। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था। क्या हुआ उस वादे का, आज कोई इस पर बात नहीं करता।

हर वर्ग को साथ लेकर चलती है कांग्रेस : सुप्रिया
महराजगंज संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उनकी पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों के साथ न्याय होगा। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, कांग्रेसी नेता शरद कुमार सिंह, आरके मिश्र, डॉ. घनश्याम शर्मा, सच्चिदानंद, पूर्व सैनिक सकील अहमद आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान विनोद सिंह, डॉ. सिर्द्धाथनाथ शुक्ल, राकेश गुप्ता, अखिलेश्वर राव, विराज वीर अभिमन्यू, तलत अजिज, त्रिभुवन नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें