फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुचित साधनों के प्रयोग पर छात्र रस्टिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुचित साधनों के प्रयोग पर छात्र रस्टिकेट
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल के 531 और इंटरमीडिएट के 862 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल के 531 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को रस्टिकेट कर दिया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 4390 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से परीक्षा में 3859 विद्यार्थी शामिल हुए और 531 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए 10,009 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9157 विद्यार्थी उपस्थित हुए और 852 ने परीक्षा छोड़ दी। विशंभर नाथ जनता इंटर कॉलेज रतनपुर के केंद्र व्यवस्थापक ने इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने के आरोप में एक छात्र को रस्टिकेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें