फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर 4 करोड बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख लोगों पर 4 करोड़ बिजली बिल बकाया
विज्ञापन

समाधान योजना के तहत सरचार्ज माफ कर बकाया जमा कराने की है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सरचार्ज माफी के लिए समाधान योजना शुरू हुए 19 दिन बीच चुके हैं लेकिन इसका लाभ लेने के लिए सिर्फ 1857 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है। जिले के एक लाख 34 हजार 220 विद्युत उपभोक्ताओं पर करीब 4 करोड़ 53 लाख रुपये बिल बकाया है। इसके बावजूद बकाएदार समाधान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन की तरफ से दो किलो वाट तक के निजी नलकूप का कनेक्शन लेने वाले किसी भी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर 2018 तक के विद्युत बिल पर सौ फीसदी सरचार्ज माफी के लिए समाधान योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके लिए पंजीकरण की धनराशि के साथ ही मूल विद्युत बिल की धनराशि का एक तिहाई रकम जमा करना होगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक अवशेष धनराशि किस्तों में जमा करनी होगी। यदि कोई उपभोक्ता योजना की समाप्ति तक पूरा बिल जमा नहीं करता है तो विभाग जमा की गई धनराशि में से दो हजार रुपये काटकर सरचार्ज समेत पूरा बकाया विद्युत बकाया वसूल करेगा। समाधान योजना शुरू हुए 19 दिन बीत चुके हैं और अब तक इस योजना का लाभ लेने के लिए करीब 1857 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर 50 लाख रुपये जमा किया है। पूरे जिले में एक लाख 34 हजार 220 विद्युत उपभोक्ताओं पर करीब चार करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं के पास केवल 11 दिन का ही समय बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम हरिशंकर का कहना है कि सरचार्ज माफी के लिए समाधान योजना के तहत पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण का समय समाप्त होने के बाद बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। निर्धारित समय के अंदर जो बकाएदार पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें