फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक को काला दिवस मनाएंगे शिक्षक व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक को काला दिवस मनाएंगे शिक्षक व कर्मचारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सदर बीआरसी के शिक्षक भवन सभागार में हुई। इसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने सहित अन्य मांगें मनवाने के लिए एक जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाए जाने पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी नए वर्ष के किसी भी आयोजन का बहिष्कार करेंगे और काली पट्टी बांधकर अपने कार्यालय व विद्यालय में कार्य करेंगे। जिला महामंत्री टीपी सिंह ने बताया कि कई साल पहले एक जनवरी को पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई। इसलिए एक जनवरी को कर्मचारी व शिक्षकों द्वारा काला दिवस मनाया जाएगा। जिला प्रवक्ता आदित्य नाथ शुक्ला ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने एनपीएस में संशोधन किया है। इसमें सरकारी अंशदान में कुछ संशोधन किया गया है, लेकिन इससे कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। यह उद्योगपतियों को अधिक धन उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। जिलामंत्री जगदंबा सिंह ने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो गया तो आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार के विरोध में मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिवप्रताप सिंह, देवेश पांडेय, राजेश निषाद, राघवेंद्र गुप्ता, रूपक वर्मा, मुकेश, राजेश धारिया, अरुण कुमार, हरिनारायण, प्रभात चंद राय, सुभाष यादव, गोपाल, महेंद्र वर्मा, मदन गोपाल, संजय चौधरी, दिलीप विश्वकर्मा, चंद्रशेखर सिंह, पंकज गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, शक्ति शरण पाठक, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, प्रयागनाथ, शिवशरण सिंह, अनुपम दूबे, अभिनव पटेल, हरि त्रिपाठी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें