फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय में वृद्धि को आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय में वृद्धि को आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मानदेय में संतोषजनक वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि वार्ता के बाद भी सरकार की तरफ से अब तक मानदेय में वृद्धि की घोषणा नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने को विवश हैं। सरिता जायसवाल ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी कराने के लिए संगठन अब आरपार की लड़ाई लड़ेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार आश्वासन देकर खामोश करा दे रही है। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की व्यवस्था को समाप्त कर केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पदोन्नत करने की मांग भी की जा रही है। सरकार इस मांग के प्रति भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरोज जायसवाल, राजमती, सीमा विश्वकर्मा, शोभा, ज्ञानमती, नाजमा, टुनटुन, परवेज आलम, भानू शुक्ला, रुक्मिणी सिंह, चंदा देवी, सुमित्रा, संगीता, अनीता, सुशीला, आरती, विनीता, आशा जायसवाल, गंगोत्री, मंजू, ज्योति, जनार्दन शंभू, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें