फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को स्वच्छ बनाने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को स्वच्छ बनाने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

दो अक्तूबर तक जिले में चलेगा स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनके स्वच्छता के सपने को साकार करने में जिले के अधिकारी जुटे गए हैं। जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ शुरू किया गया है। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए नोडल अधिकारी, बीडीओ और सहायक विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफलता के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत रैली, पैदल यात्रा, नुक्कड नाटक, स्वच्छता रथ आदि गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान की अपील भी की है। 18 और 19 सितंबर को खुले में शौच मुक्त गांव का सत्यापन किया जाए। 20 सितंबर को शौचालयों का स्थलीय सत्यापन होगा। स्कूलों में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया है। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ओडीएफ विषय पर निबंध प्रतियोगिता, गांव में खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें