फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। कुशीनगर में बालू खनन का विरोध करने के मामले में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता और गांव के लोगों पर हुए लाठी चार्ज की घटना को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मुकदमा वापस लेने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना करते हुए बालू खनन के पट्टे को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से विरोध जता रहे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के खिलाफ तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया। गांव के लोगों पर लाठी चार्ज किया गया। भाजपा सरकार लाठी के बदौलत जनता की आवाज को दबाना चाहती है। हर मोर्च पर फेल भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को अब धीरे धीरे भाजपा की कथनी करनी का अंतर पता चल रहा है। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता पर बेवजह मुकदमा दर्ज कर बेकसूर गांव के लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस दौरान राकेश कुमार गुप्ता, शंकर वर्मा, नूर आलम, जग्गु प्रसाद, सर्वेश तिवारी, पूर्णवासी प्रसाद, विधिनरायण वर्मा समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें