फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने की मानदेय के भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दीपावली से पहले बकाए मानदेय के भुगतान की मांग की। शिक्षकों ने मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताते हुए समस्याओं का जिक्र किया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नुरूल हसन ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से संचालित योजना के तहत मदरसों में तैनात आधुनिक शिक्षकों का 6 माह का मानदेय तीन माह पहले ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में आ गया है। मानदेय आने के बावजूद विभाग की तरफ से मदरसा शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना था कि जांच कमेटी द्वारा मदरसों की जांच की जा रही है, लेकिन जांच की गति बहुत धीमी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने लगभग 240 मदरसों की जांच कर फोटो भी कराई लेकिन आज तक मानदेय नहीं मिला। उन्होंने मदरसा शिक्षकों के बकाए मानदेय का भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग की। इस मौके पर विपिन कुमार, नागेंद्र कुमार गौंड, शिव प्रकाश अग्रहरि, प्रमोद कुमार, रामचंद्र, गिरिजेश कुमार, रोहित प्रसाद, शैलेश सिंह, रमेश चंद्र, अवधेश कुमार, मनीष कुमार विश्वकर्मा, विरेंद्र, आशुतोष पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप जायसवाल, महेश प्रसाद, इंद्र कमल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें