खनुआ। रेलवे आरक्षण केंद्र नौतनवा पर टिकट दलाली के आरोप में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को दोपहर रेलवे आरक्षण केंद्र नौतनवां में कृष्ण बहादुर गुरूग पुत्र सक्त बहादुर गुरूग निवासी वार्ड नं 13 सिद्धार्थ नगर नगर पालिका जिला रूपनदेही (नेपाल) को नौतनवां रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के सब इंसपेक्टर जसवीर सिंह अपने सहयोगी सिपाही जितेंद्र यादव व बिपिन सिंह की मौजूदगी में पकड़ लिया। जेब की तलाशी में गोरखपुर से लोकमान्य तिलक का अलग-अलग नाम से चार आरक्षण टिकट पाया गया। पकड़े गये व्यक्ति को रेलवे एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।