आनंदनगर। शनिवार को दिन में बढ़नी से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी में अंदर सीट के नीचे 4 बड़े झोले में छिपाकर विदेशी काली मिर्च मसाला बरामद हुआ। रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी आनन्दनगर सीपी यादव मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ आनन्दनगर स्टेशन पर ट्रेन के चेकिंग करने पहुंचे। सीट के नीचे 4 झोले मिले। तस्कर मौके से फरार हो गये। चौकी प्रभारी ने बताया कि करीब 70 किलो विदेशी काली मिर्च बरामद की। इसकी कीमत पैंतीस हजार रुपये बताया। बरामद काली मिर्च को कस्टम को सौंप दिया जाएगा।