फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबो बच्चो का दाखिला न लेने वाले तीन स्कूलो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गरीब परिवारों के बच्चों के दाखिले में आनाकानी करने वाले स्कूलों करे लेेकर डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। ऐसे तीन स्कूलों को मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी है। 27 बच्चो का दाखिला स्कूल में नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के नि:शुल्क दाखिले के लिए जिले के 34 स्कूलों का चयन हुआ। बच्चों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया गया। औपचारिकता पूरी करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई। 205 बच्चों का चयन कर प्राईवेट स्कूलों में नामांकन की व्यवस्था की गई। तीन स्कूलों की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया कि निशुल्क तालीम दिए जाने का प्रावधान चैरिटेबल और अल्पसंख्यक संस्थानों पर लागू नहीं होता है। कॉर्मल स्कूल महराजगंज, मसीह सेवाश्रम स्कूल निचलौल और किस्ट द किंग स्कूल नौतनवां ने नामांकन से मना कर दिया। इन स्कूलों में 27 बच्चों का दाखिला होना है। इस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन तीन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। कहा है कि अगर बच्चों का नामांकन नहीं हुआ तो स्कूल के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मान्यता भी निरस्त की जा सकती है।
डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों को नोटिस दिया गया है कि वे बच्चों का नामांकन कर सूचना दें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों का दाखिला स्कूल में हर हाल में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें