कोठीभार। सिसवा कस्बे के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मत से कमेटी का पुनर्गठन किया। बैठक की अध्यक्षता नगर के व्यवसायी बाबूलाल अग्रवाल ने की। कमेटी का कार्यकाल पूरा हो जाने पर मंदिर की प्रबंधकीय व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाए जाने के लिए नयी प्रबंध समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नंदकिशोर केडिया व सोमनाथ चौरसिया को संरक्षक, अध्यक्ष लालजी सिंह, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी तथा गोविंद सोनी, महामंत्री उमाशंकर सोनी, सहायक मंत्री गणेश प्रसाद रौनियार तथा विनोद सोनी, संगठन मंत्री देवी शरण केसरी तथा अर्जुन केसरी, कोषाध्यक्ष बैजनाथ रौनियार एवं आय व्यय निरीक्षक जयप्रकाश भालोटिया सहित अरुण पांडेय, विवेक चौरसिया, जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र केसरी, रामचंदर जायसवाल ,कृष्ण मुरारी सिंह, रमेश रौनियार, हरि गोविंद जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, रमेश केसरी, अमित अंजन एवं अश्विनी रौनियार सदस्य चुने गए। इस दौरान बच्चन लाल गौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद स्वर्णकार, जवाहर मद्धेशिया, रामदरश केसरी, राजेश अग्रवाल, विनय जायसवाल व शिवपूजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
संजेश शर्मा जिलाध्यक्ष और साची मिश्रा उपाध्यक्ष बने
संजेश शर्मा जिलाध्यक्ष और साची मिश्रा उपाध्यक्ष बने
महराजगंज। रविवार को मेडिकल एंड सेल्स रिप्रंजेंटेटिव एशोशिएसन के जिला ईकाई का वार्षिक अधिवेशन नगर के एक मौरिज हाल में हुआ। जिसमें संजेश शर्मा को जिलाध्यक्ष और साची मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने इस अधिवेशन की अध्यक्षता किया। उन्होने बताया कि ने बताया कि इस अधिवेशन में कमलेश यादव सचिव, सर्वेश श्रीवास्तव को उप सचिव, और हितेश्वर सागर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही 6 सदस्यों की टीम में कपिल कुमार गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, अशुतोष पांडेय, रामचन्द्र यादव, दिग्विजय यादव, आशुतोष दुबे को सदस्या बनाए गए है। इस अवसर पर कैलाश, विद्यासागर, रामसुगन, अमितेश कुमार, प्रवीन मौर्या, गणेश गुप्ता, जावेद, अफजल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-------------------------------------------------
सीजे थामस को अध्यक्ष और एनवी पाल उपाध्यक्ष बनाए गए
महराजगंज। रविवार को महराजगंज डिस्ट्रिक स्कूल एशोसिएशन की बैठक नगर के एक स्कूल में हुआ और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सीजे थामस को अध्यक्ष और एनवी पाल उपाध्यक्ष बनाए गए। इनके अलावा संगठन के कई पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में सचिव महेंद्रानंद जायसवाल, उप सचिव रत्नेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष नसीम अख्तर को बनाया गया है। इस मौके पर सीजे थामस ने बताया कि सदस्यता अभियान आज से शुरू हुआ है जिसमें पहले दिन 11 विद्यालयों ने सदस्ता ग्रहण कर ली है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को आगें बढ़ाने के लिए ब्लाक में क्वाडिनेटर नियुक्त किया गया है। जहां से फार्म प्राप्त विद्यालय के सदस्यता ग्रहण करने के लिए फार्म प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने बताया कि परतावल से नसीम अख्तर, महराजगंज से महेंद्रनंद जायसवाल, घुघली अनुप, नौतनवां बाबू जोसेफ, सिसवां से एसबी सिंह क्वाडिनेटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगाऔर अगली बैठक 27 अगस्त को सिसवां में होगी।