फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 बाइकों पर लदा 21 क्विंटल कबाड़ बरामद

Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 22वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों की विशेष टीम ने शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के पिलर संख्या 505/10 के पास 10 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया। विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम ठूठीबारी को सौंप दिया।
विज्ञापन


बीओपी इंचार्ज दिनेश विश्वास ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चंदन पुल से 10 बाइकों पर लदी 21 क्विंटल कबाड़ के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कुछ फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी राजन चौहान, रामजी निवासी भरवलियां थाना ठूठीबारी व अब्दुल मुस्तफा, कोमल यादव निवासी ग्राम गनेशपुर थाना बरगदवा रहे। कबाड़ नेपाल से अवैध रूप से भारतीय सीमा क्षेत्र में जाई जा रही थी। बरामद सभी सामानों को ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया। सीमा पर हाई अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें