फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत तीन पदों पर बिके कुल 2047 नामांकन पत्र

विज्ञापन
सदर ब्लाक में नामांकन पत्र की बिक्री करते कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
प्रधान समेत तीन पदों पर बिके कुल 2047 नामांकन पत्र
विज्ञापन

जिले के सभी 12 ब्लॉकों में जारी है नामांकन पत्रों की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में रविवार को भी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर कुल 2047 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। छठे दिन ग्राम प्रधान पद पर 265, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 357 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1425 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
प्रभारी अधिकारी सूचना रत्नेश सिंह ने बताया कि सदर में ग्राम प्रधान पद पर 12, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 24 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 75 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पनियरा में प्रधान पद पर 12, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 26 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पर 135 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। सिसवा में ग्राम प्रधान पद पर 14, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 16 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 96 नामांकन पत्र बिके। बृजमनगंज ब्लॉक में प्रधान पद पर 28, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 59 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 77 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घुघली ब्लॉक में प्रधान पद के 29, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 34 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 164 नामांकन पत्र बिके। परतावल ब्लॉक में प्रधान पद के 20, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 32 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 160 नामांकन पत्र बिके। फरेंदा ब्लॉक में प्रधान पद के 23, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 16 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 56 पर्चे बिके।
विज्ञापन

मिठौरा में प्रधान पद के 27, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 25 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 132 नामांकन पत्र बिके हैं। धानी ब्लॉक में प्रधान पद के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 15 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 18 नामांकन पत्र बिके। नौतनवा में प्रधान पद के 22, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 33 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 169 नामांकन पत्र बिके। लक्ष्मीपुर में प्रधान पद के 38 , क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 45 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 134 नामांकन पत्र बिके। निचलौल में प्रधान पद के 34, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 32 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 209 नामांकन पत्रों की बिकी हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के भी 30 पर्चे बिके
जिला पंचायत में पर्चे की बिक्री कर रहे आरएन यादव ने बताया कि रविवार को भी जिले के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 30 पर्चे बिके हैं। इनमें से तीन अनारक्षित वर्ग के हैं, जबकि शेष 27 आरक्षित वर्ग के।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें