मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों को एयर स्ट्राइक की सूचना मिली, लोगों के चेहरे की चमक सहसा ही बढ़ गई। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ज्यों ही थोड़ा वक्त और बीता ढोल नगाड़ों के साथ गली मोहल्लों-चौक चौराहों पर आतिशबाजी शुरू हो गई। तेज आवाज वाले पटाखे भी फोड़े गए। फिर क्या था, हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय और जय हिंद जैसे देश भक्ति नारों की आवाज ने पटाखों की ध्वनि को भी दबा दिया। दिन भर ऐसा ही क्रम चलता रहा। कई स्थानों पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
महराजगंज। जिला मुख्यालय के हनुमानगढ़ी चौराहे पर युवाओं ने भारत माता की जय के साथ पटाखे फोडे़ और एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मनीष निगम, विष्णु मद्धेशिया, मदन, रवि,धर्मेन्द्र निगम, कमरुद्दीन अंसारी, राजेश वर्मा ,आर्यन, आदित्य निगम, विक्की, संदीप निगम, आदि मौजूद रहे।
मऊपाकड मोहल्ले के युवाओं ने राजेश जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस निकाला। सक्सेना चौक पर पटाखे फोडे गए। इस दौरान मेवालाल, वीरू गुप्ता, अनिल, उमेश आदि मौजूद रहे। भाजयुमो ने भी सक्सेना चौक पर मिठाई बांटी। दिनेश जायसवाल, बलराम दूबे, अभिषेक श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व सांसद कांग्रेस जितेंद्र सिंह, अख्तर अब्बासी, विधि नारायण वर्मा, दिलीप कुमार, इनायत अली, त्रियुगी पटेल, वसी अहमद वीरेंद्र पांडेय ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कार्रवाई की सराहना की। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर पटाखे फोडा। सर्वेश तिवारी, आकाश, संतोष मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, वायु सेना द्वारा पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमले की खबर की जानकारी जैसे ही मिली, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के गांधी चौक पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा लेकर ढोल नगाड़ाें के साथ भारत माता, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। राजेश, धीरेन्द्र सागर, बबलू लारी, पवन कुमार, दीनानाथ जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, अजय जायसवाल, राजेश कुमार, हीरा जायसवाल आदि मौजूद रहे। हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के सामने पटाखे फोड़े और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
निचलौल प्रतिनिधि, कस्बे से लेकर गांव तक लोगों ने पटाखे पर फोड़ कर खुशी की इजहार किया। दुर्गा प्रसाद अग्रहरी, भोला वर्मा, श्रवण मद्वेशिया, सुनील अग्रवाल आदि ने खुशी का इजहार किया। बहुआर बाजार, झुलनीपुर, बरोहिया आदि स्थानों पर युवाओं द्वारा आतिशबाजी की। तहसील में अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी प्रकट की।
ठूठीबारी में एकता युवा क्लब के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कस्बे के युवाओं ने नौतनवां तिराहे पर मिठाई बांटी। राजकुमार चौधरी, रामअवध यादव, बिष्णु जायसवाल, धर्मेंद्र, दीपक, विश्वजीत, सद्दाम ,अभय, सुनील, डॉ. गोल्डन शाही आदि मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवां चौराहे पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नारेबाजी हुई। ग्राम प्रधान किशोर जासवाल, राजन यादव, संगम गौड़, प्रिंस मौजूद रहे।
सोनौली में खुशी के जश्न में प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, प्रेम सिह, रामवृक्ष सिंह, अमरजीत वर्मा, राजेंद्र मद्धेशिया, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मदरसा अरबिया गोशिया अहले सुन्नत के छात्रों ने भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। गुलाम सरवर, मोहम्मद अली, मुबारक, हाफिज तारिक, शाहबुद्दीन, मोहमंद शकील, आमिर आलम, हाजी अनवर मौजूद रहे।
घुघली में राकेश जायसवाल व सरदार रणदीप सिंह सेठी के नेतृत्व में युवाओं ने जलूस निकाला। डॉ. कृष्ण कुमार अग्रहरी, राधेश्याम गुप्त, अजय जायसवाल, सीताराम मौजूद रहे।
मिठौरा में जश्न के दौरान राजेश्वर साहनी, अशोक रौनियार, विनोद वर्मा, गिरजेश, रंजीत गुप्ता, पवन कुमार,रोहित साहनी आदि मौजूद रहे।
फरेंदा में नारेबाजी के बीच एयर स्ट्राइक का जश्न मना। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, शुभम जायसवाल, संदेश जायसवाल, विक्रांत अग्रहरि, आशीष आदि रहे। सीएचसी बनकटी में स्वास्थ्यकर्मी भी जोश में दिखा। भैया फरेंदा में भी युवाओं ने जुलूस निकाला। दिनेश मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, सूरज अग्रहरि, धीरज, कृष्ण मोहन, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर पीएम की वाहवाही
भारतीय वायु सेना आतंकवाद के ऊपर अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब वाहवाही हो रही है। यूजर्स ने मोदी के 56 इंच के सीने की नई व्याख्या करते हुए लिखा है कि : 12 + 12 + 3 + 29 = 56 इंच। यूजर्स एक सुर ने बोल रहे हैं ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’। वहीं 42 के बदले तीन सौ भी खूब चर्चा में रहा।
उड़े अबीर गुलाल
नौतनवां। उद्योग व्यापार मंडल एवं हिंदू धर्म गौशाला समिति एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने संयुक्त रूप से भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर की गई कार्रवाई को लेकर मंगलवार को नगर की जनता चौक से तिरंगे झंडे के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर आतंकियों पर की गई कार्रवाई पर खुशी जाहिर किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, पूर्व सैनिक एवं गोरखा समाज जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना, ओम प्रकाश वर्मा, रामजन्म भारती, प्रेम नारायण त्रिपाठी, राजा सिंह, राकेश त्रिपाठी, रामरूप जायसवाल, अशोक जायसवाल, अरुण चतुर्वेदी, जेपी शर्मा, सचिन वर्मा, अंकित सिंह, डॉ. मधुकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।