फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों के समर्थन में बेरोजगार महागठबंधन का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दस सूत्री मांगों के समर्थन में बेरोजगार महागठबंधन का धरना
विज्ञापन

डीएम के माध्यम से पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दस सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को बेरोजगार महागठबंधन के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए महागठबंधन के कुलदीप मणि त्रिपाठी ने आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कर्मचारियों को ठेका प्रथा खत्म कर नियमित किए जाने, रोजगार सेवकों को राज्यकर्मी का दर्जा देकर न्यूनतम वेतनमान देने, कस्तूरबा गांधी के संविदा पर तैनात शिक्षकों को नियमित करने आदि की मांग की। उनका कहना था कि संविदा कर्मी अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। संविदा कर्मियों को मानदेय के रूप में जितनी धनराशि मिलती है, उससे परिवार के भरण पोषण में दिक्कत होती है। उन्होंने संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की। प्रेरक संघ के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 31 हजार अनुदेशकों को नियमित करने की मांग की। साक्षर भारत मिशन योजना के एक लाख से अधिक प्रेरकों व समन्वयकों को 20 से 40 माह का बकाया मानदेय देने की मांग भी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी की। शिक्षा मित्र के अध्यक्ष विजय कुमार राय ने चेतावनी दी कि 17 फरवरी तक सरकार ने मांगों के प्रति सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो महागठबंधन से जुड़े संविदाकर्मी 18 फरवरी से लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। दस दौरान शिक्षा मित्र संघ, प्रेरक संघ, अनुदेशक संघ, माध्यमिक कंप्यूटर संघ, आंगनबाड़ी संघ, आउट सोर्सिंग संघ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संघ, पशुमित्र, रोजगार सेवक संघ से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें