फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया

Tue, 01 Jan 2019 10:06 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
सिसवां महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार। मंगलवार को नव वर्ष की स्वागत में सिसवा विकास समिति की ओर से आयोजित सिसवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के नन्हे प्रतिभाओं व भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। वहीं इस कार्यक्रम से सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह सजवान थे।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ सिसवा इस्टेट के कैप्टन मानवेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद चोखराज विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। अनु स्टेप अप डांस क्लास के बच्चों ने भजन गायक अमित अंजन द्वारा रचित स्वागत गान ‘आज सिसवा में महोत्सव है, अतिथियों का स्वागत है’पर शानदार नृत्य किया। वहीं आरपीआइसी कॉलेज के छात्रों ने भरदे झोली मेरी या मोहम्मद कव्वाली पर अभिनय किया। मलवरी स्कूल के बच्चों ने मनोहारी अंग्रेजी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा के बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित गोदना गीत पर नृत्य किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने हास्य व्यंग्य से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
पहल संस्था की ओर से नशा उन्मूलन को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भोजपुरी फिल्म कलाकर मनोज टाइगर उर्फ बतासा चाचा, गरिमा सिंह, सुनीता पांडेय, पूनम दुबे और रिया राठौर ने अपने अभिनय से श्रोताओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन बालिया निवासी विजय बहादुर ने किया। इस दौरान एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुलदेव भठ्ठ, सोमनाथ चौरसिया, डॉ. पंकज तिवारी, अविनाश चौरसिया, समिति अध्यक्ष मनोज केसरी एडवोकेट, अनूप जायसवाल, सुनील केसरी, संजय जायसवाल, रोशनी केसरी, शुभ्रा सिंह, उमेश जायसवाल, आलोक शर्मा, विवेक चौरासिया, हनुमान जायसवाल, भगवती स्वर्णकार, पंडित अवधेश चौबे, शिव सोनी, नागेंद्र मल्ल, एसओ अरुण कुमार राय और चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें