फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब कैमरे से हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब कैमरे से हो रही निगरानी
विज्ञापन

छपवा तिराहा पर लगाया गया कैमरा खराब
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। पुलिस की तरफ से कुछ दिन पहले ही दावा किया गया था कि नौतनवां व सोनौली से होकर नेपाल जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। ताकि आवागमन करने वालों की निगरानी की जा सके। इससे यातायात नियमों के उल्लंघन व हादसों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

उधर, यह कैमरे जब लगेंगे, उसके बाद निगरानी की बात होगी लेकिन जो कैमरे फिलहाल लग हुए हैं पुलिस उनका ही रखरखाव व संचालन ठीक तरीके से नहीं कर पा रही है। नौतनवां थाना क्षेत्र के छपवा तिराहे पर करीब चार वर्ष पूर्व पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पुलिस ने दावा किया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वालों की निगरानी अब इसी के जरिए होगी। कैमरा कुछ दिन चलने के बाद ही बंद हो गया। पुलिस महकमे ने बंद पड़े कैमरे को ठीक कराने की तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे सीसीटीवी कैमरा अब शो पीस बना गया है। इधर कुछ माह से जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की कतार लगने लगी है तो कतार तोड़कर ट्रकों के आगे निकलवाने की आए दिन हो रही शिकायत से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शिकायत पर कुछ पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग से हो कर गुजरने वाले हर एक व्यक्ति की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि खराब कैमरे को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें