फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वरम दर्शन को गये व्यक्ति की दुर्घटना में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामेश्वरम दर्शन करने गए व्यक्ति की हादसे में मौत
विज्ञापन


मिठौरा। चौक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नंदाभार निवासी एक व्यक्ति चेन्नई के रामेश्वरम दर्शन करने गए थे। वापस आते वक्त हाईवे पार करते समय हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मदुरई पुलिस ने फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

नंदाभार निवासी मोदई चौधरी (55) अपने साथ चौक थानाक्षेत्र के खजुरिया निवासी जंत्री एवं रुदलापुर निवासी रामदास सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सोनवल निवासी सुदर्शन के साथ 15 सितंबर को रामेश्वरम दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को रामेश्वरम से वापसी के समय मदुरई शहर के पास बस से उतर कर हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मदुरई पुलिस ने मोदई के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मोदई के पुत्र प्रेम चौधरी एवं ग्राम वासी बबलू चौधरी रविवार की सुबह मदुरई पहुंचे तो पिता मृत मिले। उन्होंने घर वालों को मौत की सूचना दी। पत्नी सिंघारी देवी और पुत्री आरती का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें