फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र सावन का पहला सोमवार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार आज, मंदिरों में उमडे़ंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

फोटो
इटहियां शिव मंदिर में की गई विशेष व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शनिवार को सावन का महीना शुरू हो गया। शिव भक्तों में महादेव की अराधना करने का उत्साह है। सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ रहा है। 26 अगस्त को श्रवण मास का आखिरी दिन होगा। इस बार सावन का महीना पूरे तीस दिनों का होगा। पहले और दूसरे दिन इटहियां मंदिर के अलावा बउरहवा बाबा और कटहरा शिवालय में बोल बम के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन

इटहियां शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को देखते हुए मंदिर में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई है। इस दौरान भारी संख्या में उमड़ने वाले भक्तों को संभालना मंदिर प्रशासन के लिए एक चुनौती ही होगी। इसे देखकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पहले से तैनाती कर दी गई है। वहीं भक्तों ने भी रूद्राभिषेक, महा मृत्युंजय के अलावा अन्य पूजा-पाठ की तैयारी की है। पं. श्याम बिहारी ने बताया कि सावन के महीने में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। सोमवार व्रत रखने वालों की भगवान शिव और मां पार्वती सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। वे लोग जिनकी शनि की साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें सावन के सोमवार को रूद्राभिषेक अवश्यक करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे में सावन के सोमवार में भक्तों को गंगा स्नान और जलाभिषेक करना चाहिए। पं. अर्जुन पांडेय ने बताया कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सावन महीना समाप्त होगा। सावन के महीने में भक्त तीन प्रकार से व्रत रख सकते हैं। सावन के सोमवार, सोलह सोमवार और प्रदोष व्रत रखे जाते हैं।
विज्ञापन

-------
सावन के सोमवार
पहला सोमवार 30 जुलाई को, दूसरा सोमवार छह अगस्त को, तीसरा 13 अगस्त को चौथा 20 अगस्त को होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें