पुरंदरपुर (महराजगंज)। शुक्रवार की दोपहर मठिया इदु नबाबी टोला में चूल्हे से निकली चिंगारी से दो रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि स्वीमानाथ के घर में चूल्हे पर दूध गर्म किया जा रहा था। इस बीच चूल्हे से चिंगारी निकली जिससे झोपड़ी में आग लग गई। पास में फूलदेव की झोपड़ी में भी आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते दोनो झोपड़ी जलकर खाक हो गई। रखा हुआ जरूरत का सामना भी जलकर खाक हो गया।