फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को कांग्रेसी मनायेंगे युवा चेहरा नये युग की शुरूआत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक वीर बहादुर नगर पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें 16 दिसंबर को युवा चेहरा नए युग की शुरुआत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। युवा नेता पाकर सभी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के समर्पण, त्याग और जोश से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा है कि 16 दिसंबर को 11 बजे सक्सेना चौराहे पर सभी नेता और कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करेंगे। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, फ्रंटल संगठनों के लोगों को उस दिन समय से पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
इस मौके पर विधि नरायन वर्मा, बदरुद्दीन खान, जग्गू प्रसाद, नूर आलम, वीरेंद्र पांडेय, ज्ञानेन्दू पटेल, विनोद सिंह, शंकर वर्मा, नौशाद आलम, वीके अंगारा, त्रियुगी पटेल, जफर खान, मजीद, रामभवन पटेल, रामेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी को युवा नेता मिल गया है। अब युवा नेता के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी, वहीं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर दिलीप, विनोद सिंह, सर्वेश तिवारी, सूरज गुप्ता, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें