फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पूर्व प्रेमी जोड़े की पंचायत ने कराई थी निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में निकाह करके विदाई से पहले ही दूल्हा घर छोड़कर भाग गया। मामला 28 अगस्त का है। लड़की घर पर अकेली थी। मौके का लाभ उठाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। घर में आने जाने का क्रम कई महीने से चल रहा था। जब लड़की उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो लड़का मारने-पीटने लगा। यह जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी और डायल 100 को भी फोन कर दिया। पुलिस लड़के को पकड़कर थाने ले गई। गांव के सम्मानित लोगों से बातचीत के बाद पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना था कि वह लोग लड़की और लड़के के लिए जो भी उचित होगा करेंगे। कोई कानूनी करवाई नहीं होनी चाहिए। इस तरह गांव के प्रधान और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में 29 अगस्त 2017 को लड़की और लड़के का निकाह गांव वालों के समक्ष हो गया। विदाई के लिए लड़के ने व्यवस्था करने को एक माह का समय मांगा। इस पर पंचायत और लड़की के घर वाले तैयार हो गए। साथ ही तय हुआ कि विदाई 29 सितंबर 2017 को होगी। जब लड़की के पिता 28 सितंबर को लड़के के घर यह पूछने गए कि कितने लोग विदाई में आएंगे तो लड़के के घरवालों ने कहा लड़का घर पर नहीं है तो विदाई कैसे होगी। लड़की के पिता विदाई की सारी तैयारी कर चुके थे। लड़के के पिता की बात सुन लड़की के पिता अपने को ठगा महसूस करने लगे। अब लड़की के पिता ने जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें