रोजगार मेले में आए 200 अभ्यर्थी, 41 को मिला आमंत्रण
महराजगंज। शासन के निर्देश के क्रम में बुधवार को धनेवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 200 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से दक्षता के आधार पर 41 को आमंत्रण दिया गया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित मेले में नोएडा की कंपनी डिक्सेन टेक्नालाजी, मानसेर की भारत सीट एवं पुणे के विकास ग्रुप के प्रतिनिधियों ने अपनी कंपनी के बारे में युवाओं को जानकारी दी। मेले में स्थानीय प्रशिक्षण संस्थान के साथ ही अन्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भी लगभग 200 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। नोडल प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने केर लिए शासन की ओर से मेले का आयोजन कराया जा रहा है, इससे स्थानीय स्तर के युवाओं को लाभान्वित करने पर बल है। इस दौरान कपिलदेव वर्मा, जीके सिंह, रामगोविंद आर्य, भगवती प्रसाद, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, रजनीश रंजन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-------------
युवाओं की यह है प्रतिक्रिया
रोजगार मेले के आयोजन से स्वरोजगार से जुड़ने व अपनी आय को विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, युवा इसका लाभ उठाना सुनिश्चित करें।
रंजना, नौतनवां
------------------------------------
प्रत्येक माह मेले का आयोजन युवाओं के लिहाज से उपयोगी है। प्रतिभाशाली युवा इसमेें हिस्सा लेते हुए विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
ज्योति पासवान, घुघली
---------
युवाओं की तकनीकी दक्षता की सार्थकता तभी है, जब वे उचित अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए सफलता प्राप्त करें।
सोहन पासवान, मिठौरा
---------
स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाना युवाओं के लिए सुविधाजनक है। युवा कड़ी मेहनत व पूरी उर्जा से कार्य करते हुए सफलता प्राप्त करें।
राणा गौतम, सदर