महराजगंज। एक जिला एक उत्पाद के तहत जनपद के फर्नीचर कारोबार को तरक्की की उड़ान मिलेगी। ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जनपद के उद्यमी न सिर्फ प्रतिभाग करेंगे बल्कि अपना स्टाल लगाकर कारोबार की बारीकियों की जानकारी देंगे।
जिला उद्योग विभाग ने फर्नीचर कारोबारियों से प्रतिभाग के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन 20 अगस्त तक विभाग में जमा किया जा सकता है।
25 से 29 सितंबर तक नोएडा में आयोजित हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जनपद के फर्नीचर कारोबारी और निवेशक प्रतिभाग करेंगे।
शामिल होने के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। उद्योग उपायुक्त ने बताया कि चार श्रेणियों में निवेशक व उद्यमी हिस्सा ले सकते हैं।