फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक से 20 करोड़ नेपाली रुपये और विदेशी मुद्रा बरामद

Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान रुपयों से भरा एक ट्रक बरामद कर दो लोगों को काठमांडो में गिरफ्तार किया है। पुलिस को ट्रक में 20 करोड़ रुपये से अधिक नकदी नेपाली एवं विदेशी मुद्रा होने का अनुमान है। मंगलवार की सुबह वाहनों की जांच के दौरान काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय की टीम ने ट्रक से नकदी के साथ चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जांच कार्यालय के प्रमुख एसएसपी रमेश बसनेत के अनुसार जब्त रुपयों की गिनती का काम चल रहा है। जब्त रकम और गिरफ्तार लोगों की जानकारी जांच के बाद सार्वजनिक की जाएगी। जब्त की गई राशि में नेपाली मुद्रा के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें