महराजगंज। धनेवा धनेई के ग्रामीणों ने शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण कमलेश मद्धेशिया का कहना है कि दुकान निचलौल जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित है। इससे यहां से गुजरने वाले परिवारों और व्यावसायियों को परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान के आसपास का माहौल अक्सर असुरक्षित हो जाता है। इससे महिलाओं, बच्चों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जहां शराब की दुकान खोली गई है। वहां से महज 200 मीटर के दायरे में कई विद्यालय, कोचिंग सेंटर, हॉस्टल है। संवाद