फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर 12 यूनिट हुआ रक्तदान
विज्ञापन

महराजगंज। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सोमवार की सुबह 9.30 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सुबह से ही मौसम खराब रहा। झमाझम बारिश के बीच उत्साह के साथ 12 लोगों ने रक्तदान कर महादानी का श्रेय अर्जित किया।
इस मौके पर अधिकारियों ने सभी महादानियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। शिविर में एंटीजन जांच के बाद ही रक्तदान कराया गया। जांच में कोई पॉजिटिव नहीं मिला। इस शिविर में 12 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एके राय ने क्रमश: सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इन सभी अधिकारियों ने रक्तदाताओं के उत्साह को देखकर उनकी प्रशंसा की। डीएम ने कहा कि रक्तदान से कोई परेशानी नहीं होती है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किया जाने वाला यह प्रयास सराहनीय है। एसपी ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इससे दूसरों का जीवन बचाने में मदद मिलती है। ब्लड बैंक के डॉ. अनिकेत रंजन, डॉ. एवी त्रिपाठी, नंदलाल तिवारी, आनंद प्रताप पटेल, नीलम शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, चंद्रदेव चौधरी, उमेश, अजीत, रंजन, शिववाल, रवि प्रताप, आसिफ, रविंद्र, इशरावती, राजकुमार, दिलीप कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
इन लोगों ने किया रक्तदान
महादेव बुजुर्ग फरेंदा के विपिन बिहारी, धानी ढाला आनंदनगर अभिषेक श्रीवास्तव, धानी ढाला मथुरानागर, डॉ. कैलाश नाथ मौर्य, धानी ढाला, राजीव नगर के श्याम कुमार, पनियरा के कमला प्रसाद, पिपरिया के मुकेश कुमार एवं इनकी पत्नी सीमा गुप्ता, विश्वजीत रौनियार, शास्त्री नगर के धर्मदेव तिवारी, दिलीप कुमार सहानी, रजवल के आलेख नाथ तिवारी, जय प्रकाश नगर के राकेश कुमार ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

किसान ने 46वीं एवं शिक्षक ने 30वीं बार किया रक्तदान
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक डॉ. कैलाश नाथ मौर्य ने 30वीं बार रक्तदान किया। वहीं, पनियरा क्षेत्र के किसान कमला प्रसाद ने 46वीं बार रक्तदान किया। पिपरियां गांव के मुकेश ने चौथी एवं इनकी पत्नी सीमा ने तीसरी बार रक्तदान किया। मुकेश बताते हैं कि एक बार मां की तबीयत खराब थी, उनको ब्रेन हैमरेज हुआ था। उस वक्त रक्त देकर अपनी मां की जान बचाई। अब समय-समय पर रक्तदान करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें