दो कोरोना पॉजिटिव मिले
महराजगंज। जिले में शनिवार को दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक कुल 14,927 संक्रमित मिल चुके हैं। 14,760 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 576 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में 17 सक्रिय केस हैं। उधर, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शनिवार को 4659 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।