कोल्हुई। चेन्नई में वर्कशाप में हुई चोरी के आरोप में रविवार को कोल्हुई पुलिस ने चोरी के सामान के साथ फूलपुर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी रामप्रित चेन्नई के एक वर्कशाप में काम करता था। पांच दिन पहले वह चेन्नई से घर आया। वह अपने साथ एलसीडी, ड्रिल मशीन, सूट लाया था। चेन्नई के वर्कशाप में संतकबीरनगर जिले का सुपरवाइजर था। सुपरवाइजर उसे ढूंढते हुए यहां पहुंच गया और कोल्हुई थारे में सूचना देने के बाद रामप्रित के घर पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामप्रित व चचेरे भाई करन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामप्रित का कहना है कि उसने चोरी नहीं की है। पारिश्रमिक नहीं मिलने की वजह से सामान लेकर घर आ गया। थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि चोरी के समान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। संवाद