फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लगेंगे 9096 कर्मचारी, 10 जोनल मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दस जोन में बांट जिला, प्रत्येक में जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 9,096 कर्मचारी
111 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे बूथों की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को दस जोनों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन ने प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। चुनाव में 9,096 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा बूथों पर निगरानी के लिए 111 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
चुनाव में कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था विधानसभावार की गई है। चुनाव में 11,115 कर्मियों की उपलब्धता है जबकि ड्यूटी के लिए 9,096 कर्मचारियों की जरूरत है। दस प्रतिशत रिजर्व मतदानकर्मी शामिल हैं। चुनाव में फरेंदा विधानसभा के 372 बूथों पर 1,488, नौतनवां विधानसभा के 391 बूथों पर 1,564, सिसवां विधानसभा के 435 बूथों पर 1,740, महराजगंज सदर के 432 बूथों पर 1,728 एवं पनियरा विधानसभा के 437 बूथों पर 1,748 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। इनके अलावा 828 कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। चुनाव के लिए जिले में कुल 2,067 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 111 सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में भ्रमण कर बूथों की निगरानी करेंगे। सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन ड्यूटी की सूचना दी जा चुकी है। मतदान के दौरान जरूरत पड़ने पर रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों से काम लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी कुंज विहारी अग्रवाल ने बताया कि चुनाव कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। दायित्व के प्रति लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से संबंधित पत्र सभी मतदान कर्मियों को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें