फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में खेल रहे थे बच्चे, चुल्हे पर बना रहा था भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल रहे थे बच्चे, चूल्हे पर बना रहा था खाना
विज्ञापन

फोटो
जरूरी करम को निपटाने में जुटे रहे शिक्षक, पुरानी किताबों के साहरे हुई पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शैक्षिक सत्र का पहला दिन बदहाली के बीच गुजर गया। परिषदीय स्कूलों में बच्चे कमरे में खेलते देते गए तो कहीं चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बन रहा था। पूछने पर पता चला की गैस सिलेंडर में गैस भरा नहीं गया है। शिक्षक स्कूल पहुंचे, लेकिन वह जरूरी कार्यों को निपटाने में लगे रहे। पहले दिन बच्चे भी समय से स्कूल पहुंचे। पुरानी किताबों को बच्चे दिनभर पलटते रहे। घुघली ब्लॉक के तमाम स्कूलों में ‘अमर उजाला’ की टीम पहुंची तो शैक्षिक व्यवस्था की हकीकत दिखी।
सुबह 9:50 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर पटखौली में कुछ बच्चे हैंडपंप पर पानी चला रहे थे। शिक्षक कंचन प्रभा शुक्ला कक्षा सात के बच्चों को पढ़ा रही थीं। कक्षा 6 और 8 के बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं था। प्रधानाध्यापक शिंकदर अली, सहायक अध्यापक संजीव कुमार प्रशिक्षण में गए थे। 61 पंजिकृत बच्चों में से 56 बच्चे आए थे। स्कूल में साफ-सफाई ठीक नहीं थी। यहां गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण चूल्हे पर रसोईया संझांवती देवी, गौरिशंकर भोजन बनाने में लगे थे। प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर पटखौली अंग्रेजी माध्यम है। यहां सुबह 10 बजे सभी शिक्षक उपस्थित रहे। 35 बच्चे स्कूल आए थे। प्रधानाध्यापक रमेश कुुमार कक्षा 5 में पढ़ा रहे थे। सहायक अध्यापक मदन मोहन सिंह, सुदीप कुमार जरूरी काम निपटा रहे थे। गिरीजेश कुमार और चंदा बच्चों को पढ़ा रहे थे। स्कूल में फर्श टूटा हुआ था। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। इस स्कूल पर तैनात रसोईया नहीं आए थे। सुबह 10:18 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुवना में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राय रिजल्ट बना रहे थे। बच्चे कमरे में खेल रहे थे। इस विद्यालय पर मात्र एक ही शिक्षक तैनात है। रसोईया बाहर बर्तन धो रहे थे। स्कूल की चारदीवारी नहीं है। हालत यह है कि पशु स्कूल परिसर में ही आ जाते हैं। पहले दिन 39 में से 29 बच्चे स्कूल आए थे। रसोईया मीरा छुट्टी पर थीं। गीता चूल्हे पर भोजन बना रही थीं। यहां भी सिलेंडर में गैस भरा न होना बताया गया। सुबह 10: 25 बजे प्राथमिक विद्यालय भुवना में प्रशिक्षु जाह्नवी तिवारी बच्चों को पहाड़ा पढ़ा रही थी़। प्रशिक्षु वंदना कक्षा 1 बच्चों की कॉपी की जांच कर रही थीं। शिक्षामित्र रमेश और मीना प्रपत्रों को तैयार करने में लगे थे। इन लोगों ने बताया कि प्रधानाध्यापक कमलेंद्र छुट्टी पर हैं। सहायक अध्यापक संदीप प्रशिक्षण में बीआरसी पर गए थे। स्कूल की रंगाई-पुताई हुई है। फर्श पर चढ़ाई बिछाकर बच्चे बैठे थे। यहां 38 बच्चे उपस्थित बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : बीएसए
बीएसए जगदीश शुक्ल ने कहा कि दायित्व के प्रति लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी। स्कूल में सभी शिक्षकों को समय से उपस्थित रहने को कहा गया है। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर है। शिक्षक-अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों में स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। जांच के दौरान अगर लापरवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें