फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं होली’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं होली’
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें लोगों से होली का पर्व आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारा का त्योहार है। उन्होंने आगाह किया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में प्रत्येक हलचल पर पैनी नजर बनाए रखें। साथ ही लोगों को चुनाव में मतदान के लिए भी प्रेरित करते रहें। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने लोगों से एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए होली पर्व मनाने की अपील की। कहा कि छोटी- छोटी गलतियां बड़ी घटना का कारण बनती हैं। ऐसे में सबको सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी क्षेत्र में नजर बनाए रखने की हिदायत दी। कहा कि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत सूचना दें। इस मौके पर एडीएम कुंज बिहारी यादव, एएसपी आशुतोष शुक्ला, डॉक्टर घनश्याम पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, काशीनाथ सिंह, शमशुल हुदा खान, सदर एसडीएम सत्यम मिश्रा, सभी सीओ, सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें