फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 19,978 उतर पुस्तिकाओं की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 19,978 उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के तीन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। सोमवार को केंद्रों पर हाईस्कूल की कुल 11,214 और इंटरमीडिएट की 8,704 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

महराजगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि उनके यहां बने केंद्र पर हाईस्कूल की 1,850 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 16 उप प्रधान परीक्षकों व 95 परीक्षकों ने की। सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य साकिर हुसैन ने बताया कि 27 उप प्रधान परीक्षकों व 210 परीक्षकों ने कुल 9,365 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। मेजर अखिलेश्वर राव ने बताया कि गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। यहां 33 उप प्रधान परीक्षकों व 170 परीक्षकों ने 8,704 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें